{"_id":"cfe3f812dbee08e9552a0a9ec4e89585","slug":"moving-on-hold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 21 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में स्थानांतरण को लेकर आक्रोशित उपनल कर्मियों ने बुधवार को प्राचार्य का घेराव किया और सभी के लिए समान नियमावली बनाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की मध्यस्थता में दोनों पक्षों की वार्ता के बाद प्राचार्य ने स्थानांतरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उपनल के तहत कार्यरत आठ कर्मियों का शनिवार को मेडिकल कालेज के एक पटल से दूसरे पटल पर स्थानांतरण हुआ था। उपनल कर्मियों ने स्थानांतरण का विरोध किया था। कर्मियों ने एसटीएच के उपप्रबंधक कार्मिक बीएस कार्की के साथ अभद्रता और मारपीट की थी। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में उपनल कर्मी प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित से मिले। प्राचार्य ने दबाव में आठ कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
उपनल कर्मियों की मांग थी कि संविदा और रेग्युलर कर्मियों के लिए नियमावली एक समान हो। प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने कहा कि स्थानांतरण के लिए नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छुट्टियों का मामला शासन को रेफर कर देंगे। इस दौरान शंभू बुधानी, धीरज कुमार पांडेय, राजेंद्र बिष्ट, हेमंत सती, पूरन चंद्रा आदि थे।
विज्ञापन