{"_id":"5ebc54978ebc3e90743f33e6","slug":"motor-theft-from-co-s-bungalow-ramnagar-news-hld382887968","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के बंगले से हुई मोटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के बंगले से हुई मोटर चोरी
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दो दिन पूर्व चोरों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के ही सरकारी आवास में सेंधमारी कर पानी की मोटर चोरी कर ली। जनता को सुरक्षा का भरोसा देने वाली कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल गई। हालांकि घटना के बाद कोतवाली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस इस मामले में चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला बालाजी मंदिर के पास कैनाल कॉलोनी में बने सरकारी आवास में रहते है। दो दिन पहले रविवार को चोरों ने सीओ आवास के बाहर रखी मोटर चोरी कर ली, जिसके बाद सीओ आवास में पानी की समस्या खड़ी हो गई, हालांकि आनन-फानन में दूसरी मोटर लगाकर समस्या को दूर कर लिया गया। वहीं चोरों ने सीओ आवास में चोरी कर पुलिस की कार्यशैली पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिए। लोगों में चर्चा है कि जब सीओ का आवास ही सुरक्षित नहीं तो फिर आम जन की सुरक्षा कैसी होती होगी। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मोटर चोरी के मामले में चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
- सोमवार सुबह अज्ञात चोरों ने उनके सरकारी आवास के बाहर लगी पानी की मोटर चोरी कर ली, जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
- पंकज गैरोला, सीओ रामनगर