फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother and son arrived in Nainital by sitting in a vegetable cart

सब्जी की गाड़ी में बैठकर नैनीताल पहुंचे मां-बेटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother and son arrived in Nainital by sitting in a vegetable cart
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। नगर निवासी एक मां-बेटा सब्जी की गाड़ी में बैठकर किसी तरह नैनीताल पहुंच गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

आवागढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ लॉकडाउन के दौरान ही हल्द्वानी स्थित अपने घर गई हुई थीं। लॉकडाउन के दौरान दोनों बरेली रोड स्थित नवीन मंडी के पास अपने घर में रहे। सोमवार दोपहर बाद दोनों मां बेटे हल्द्वानी से नैनीताल को आ रही एक सब्जी की गाड़ी में सवार होकर फिर से नैनीताल पहुंच गए। दोनों लोगों के यहां पहुंचने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना देर रात में पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को उनके घर से उठाकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि जांच के बाद दोनों को सूखाताल स्थित पर्यटक आवास गृह में बनाए क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed