फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Motahldu cracked gas Rifiling

मोटाहल्दू में गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़

Fri, 13 Mar 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ Updated Fri, 13 Mar 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
Motahldu cracked gas Rifiling

मोटाहल्दू स्थित इंडेन के बाटलिंग प्लांट से महज सौ मीटर की दूरी पर चल रहे गैस रीफिलिंग का छापे में भंडाफोड़ हो गया। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मौके से गैस रीफिलिंग के उपकरण, सिलेंडर पर लगने वाले 25 कैप, सीज और पांच खाली सिलेंडर मिले हैं। दोनों ट्रकों को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया और भरे सिलेंडरों को शीशमहल स्थित गोदाम में उतरवाया।

विज्ञापन


बाटलिंग प्लांट से निकलने वाले गैस सिलेंडर की गाड़ियों से गैस रीफिलिंग किए जाने की सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मिली थी। अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना अमित श्रीवास्तव ने गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़ करने के लिए एक कर्मचारी को लगा रखा था। बृहस्पतिवार शाम को गैस रीफिलिंग की सूचना आते ही सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, एसडीएम पंकज उपाध्याय और जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह को सूचना दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पुलिस बल, एसओजी के साथ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


डीएसओ तेजबल सिंह ने बताया कि बाटलिंग प्लांट से सौ मीटर की लालकुआं की ओर भरे गैस सिलेंडर लिए दो ट्रक नंबर यूके-04-सीए-7147 और यूपी-78-टी-9798 सड़क किनारे खड़े थे। कीचड़ में खड़े एक ट्रक में गैस रीफिलिंग का काम चल रहा था। सिंह ने बताया कि एक ट्रक से पांच खाली सिलेंडर मिले हैं, जिनमें गैस भरी जा रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों में लगभग छह सौ भरे सिलेंडर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जांच की जा रही है कि खाली सिलेंडर कहां से आए। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है और सिलेंडर शीशमहल स्थित गोदाम में उतरवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से गैस रीफिलिंग का उपकरण बांसुरी, सिलेंडर के कैप और सील बरामद हुई है। सिंह ने बताया कि दोनों ट्रकों के चालक हाथ नहीं आए। गैस रीफिलिंग में लगे तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रक गैस लेकर कहां जा रहे थे इससे संबंधित कोई भी कागज या चालान पेपर नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्लांट की जांच की जाएगी।

प्लांट प्रबंधक ने नहीं दिया सहयोग
हल्दूचौड़। डीएसओ तेजबल सिंह ने बताया कि बाटलिंग प्लांट के सीनियर प्लांट मैनेजर एके चौधरी से ट्रक नंबर बताकर पूछा गया कि गैस कहां जा रही थी तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि चौधरी ने कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का सहयोग नहीं किया और कहा कि ट्रक कहां जा रहे थे इस बारे में शुक्रवार सुबह ही जानकारी दे पाएंगे। सिंह ने कहा कि बाटलिंग प्लांट के मैनेजर के असहयोग के बारे में आईओसी के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारी को लिखा जाएगा।


बागेश्वर और गदरपुर भेजे गए थे सिलेंडर

हल्दूचौड़। बाटलिंग प्लांट से निकले दो ट्रकों में लदे सिलेंडर कांडा बागेश्वर और गदरपुर जा रहे थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में 234 और दूसरे में 306 सिलेंडर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed