फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than one lakh population again craves for water

एक लाख से अधिक आबादी फिर पानी को तरसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh population again craves for water
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा-कुसुमखेड़ा मुख्य पेयजल लाइन में मंगलवार को एक और लीकेज मिलने के कारण इससे जुड़े इलाके की पानी की आपूर्ति ठप रही। एक लाख से अधिक लोगों को मंगलवार को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। हालांकि जलसंस्थान ने पेयजल लाइन के लीकेज को युद्घस्तर पर कार्य कराकर देरशाम ठीक करा दिया है। पानी भी खोल दिया गया मगर दूरस्थ स्थानों तक पानी नहीं पहुंच पाया। बुधवार सुबह पानी की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु होने की उम्मीद है। वहीं, कई उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन भी टूटने से उनके घरों तक पानी पहुंचने में दिक्कत आ रही है। कनेक्शनों को जोड़ने का काम जारी है।
विज्ञापन

दीपावली से ठीक दो दिन पहले दमुवाढूंगा-कुसुमखेड़ा मुख्य पेयजल लाइन गैस पाइप लाइन डालने के दौरान श्रमिकों ने तोड़ दी थी। इस कारण आठ दिनों तक इससे जुड़े इलाके में पेयजलापूर्ति ठप रही। जलसंस्थान ने काफी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कराया लेकिन 11 नवंबर को पनचक्की चौराहा-चंबलपुल के बीच पेयजल लाइन दूसरे स्थान से क्षतिग्रस्त मिलने पर फिर पेयजलापूर्ति ठप हो गई। शनिवार देरशाम लाइन जोड़ी गई और पानी की आपूर्ति सुचारु हो पाई थी मगर अब मंगलवार को मुख्य पेयजल लाइन की चेकिंग के दौरान एक और स्थान पर लीकेज मिलने पर शीशमहल फिल्टर से पानी बंद करना पड़ा। इस कारण लालडांठ, दमुवाढूंगा, चौपला, बिठौरिया, नारायणनगर, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा समेत विभिन्न इलाकों में पेयजलापूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

जलसंस्थान के सहायक अभियंता का कहना है कि मुख्य पेयजल लाइन को युद्घस्तर पर कार्य करवाकर देरशाम दुरुस्त करवा दिया गया है। इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। कुछ क्षेत्रों में लाइन में एयरलॉक की वजह से समस्या आ सकती है बुधवार सुबह आपूर्ति पूरी तरह ठीक हो जाएगी। पेयजल लाइन की खोदाई करने में कुछ उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन मिट्टी में दब गए थे, उनसे पानी लीकेज हो रहा था। उन्हें ठीक करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed