फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than one lakh Brahmins will reach Mahakumbh

ब्राह्मण महाकुंभ में पहुचेंगे एक लाख से अधिक ब्राह्मण: भट्ट

Sun, 27 Aug 2023 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh Brahmins will reach Mahakumbh
लालकुआं। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा ने 24 सितंबर को हरिद्वार में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में एक लाख से अधिक ब्राह्मणों के पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें 25 हजार से अधिक ब्राह्मणों के कुमाऊं से पहुंचने की रूपरेखा तय की गई है।
विज्ञापन


ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हेम भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कुमाऊं से दो सौ बस और पांच सौ कार के माध्यम से ब्राह्मण कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आगामी 24 सितंबर को हरिद्वार में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ में देश भर से एक लाख से अधिक ब्राह्मण जुटेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के संयोजक पंडित विशाल शर्मा महाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे है। इस अवसर पर इकाई का गठन करते हुए जीवन तिवारी को अध्यक्ष मनोनीत कर सुरेश जोशी संयोजक, धनानंद पांडे उपाध्यक्ष और रमेश तिवारी संरक्षक मनोनीत किया गया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जोशी, प्रदेश सचिव सुनील बमेटा, नैनीताल जनपद के जिला अध्यक्ष ललित पांडे, कार्यक्रम प्रभारी बीना जोशी, संदीप पांडे, लालकुआं इकाई की नगर अध्यक्ष अंजलि पंत, पं नवीन नैथानी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed