फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 90 suspects put in temporary jail

Nainital News: अस्थायी जेल में 90 से अधिक संदिग्धों को डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
More than 90 suspects put in temporary jail
हल्द्वानी। पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित करने की कार्रवाई में पूरी ताकत झोंक दी है। हल्द्वानी हिंसा में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए 90 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने गौलापार में बनाई अस्थायी जेल में डाला है। पुलिस इन सभी के चेहरे सीसीटीवी फुटेज, फोटो, वीडियो से मिला रही है। इसके साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस लगातार उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। उपद्रवियों को हिरासत में लेने का सिलसिला जारी है। रविवार को 30 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर दोबारा दबिश देकर 30 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन्हें रखने के लिए गौलापार कुवंरपुर के एक स्कूल में एक अस्थायी जेल बनाई है। इस जेल में 90 से अधिक लोगों को रखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई उपद्रवियों ने पुलिस को कुछ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस इन उपद्रवियों का लिंक तलाश कर रही है। एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि 12 टीमें लगातार धरपकड़ कर रही है। जल्द ही उपद्रवियों और मास्टमाइंड को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन



कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

हल्द्वानी। पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के मोबाइल को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल से 150 से अधिक फोटो, वीडियो पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ मोबाइल में बरेली, यूपी में रहने वाले लोगों के नंबर भी मिले हैं। इन नंबरों से हिंसा से पहले और बाद में लगातार बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed