{"_id":"689b9787f39c6502270de6d7","slug":"more-than-90-encroachments-on-railway-land-marked-red-marks-put-haldwani-news-c-8-1-hld1029-616679-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रेलवे की जमीन पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित, लगाए लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रेलवे की जमीन पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित, लगाए लाल निशान
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन, रेलवे, राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को जवाहर नगर में रेलवे की भूमि पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित कर उनमें लाल निशान लगाए। यहां भी टीम को स्टांप पेपरों में सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त मिली है।एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जवाहर नगर स्थित रेलवे की जमीन पर जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उनका विस्तृत विवरण दर्ज कराने के साथ ही उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जो अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं, उनमें अवैध निर्माण, आवासीय भवन, मस्जिद और मजार शामिल हैं। एसडीएम शाह ने बताया कि स्थानीय जांच के दौरान पता चला है कि कुछ लोगों ने अतिक्रमित क्षेत्रों में स्टांप पेपरों में सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त की है। इनमें कई अस्थायी शेड एवं ढांचे भी शामिल हैं। बताया कि कितने लोगों ने सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त की है उसकी जांच कराई जा रही है। टीम में काठगोदाम रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरजेश कुमार, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि थे।
-
विज्ञापन
-