{"_id":"6a456bec86c59b821805e5d9","slug":"more-than-1500-people-did-not-submit-sir-forms-nainital-news-c-418-1-ntl1004-8039-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 15 सौ से ज्यादा लोगों ने जमा नहीं किए एसआईआर फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 15 सौ से ज्यादा लोगों ने जमा नहीं किए एसआईआर फार्म
Thu, 02 Jul 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाता सत्यापन सात जुलाई तक पूरा किया जाना है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेजी कर दी गई हैं लेकिन लोगों के भरे हुए फॉर्म जमा नहीं करने के चलते अभियान में परेशानी आ रही है। रामनगर में करीब 1 लाख 21 हजार मतदाता हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म देने के बाद भरवाकर जमा भी कर रहे हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बीएलओ की ओर से सभी सभी लोगों को सत्यापन के फॉर्म दे दिए हैं। भरे हुए फॉर्म ऑनलाइन अपडेट किए जा रहे हैं। अब तक 15 सौ से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने फॉर्म ले लिए हैं। अब बीएलओ भरे हुए फॉर्म लेने घरों में जा रहे है तो घरों में ताले मिल रहे हैं। इससे सत्यापन का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक फॉर्म जमा करने का 40 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। सात जुलाई तक यह कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन