फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More number of patients with fever, cough and diarrhea in women's and base hospital

महिला और बेस अस्पताल में बुखार, खांसी और डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
More number of patients with fever, cough and diarrhea in women's and base hospital
हल्द्वानी में बेस अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बुखार व डायरिया से ग्रस्त बच्चे। संवाद
हल्द्वानी। अस्पतालों में इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी दस्त के रोगी ज्यादा पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। मंगलवार को भी महिला और बेस अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में शून्य से 14 वर्ष के बच्चों में खांसी, कफ, खुजली, डायरिया के मामले देखने को मिल रहे हैं। वहीं महिला अस्पताल में भी बदलते मौसम में छोटे बच्चों में उल्टी, दस्त, खांसी, जुकाम, वायरल और डायरिया की समस्या देखने को मिल रही है। साथ ही पेट दर्द, कम वजन, सूजन और पेट फूलना, भूख न लगना, ठंड लगना आदि के भी मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू अग्निहोत्री का कहना है कि दिन भर में ओपीडी में करीब 60 मरीज रोजाना आ रहे हैं। उन्होंने बासी भोजन, जंक फूड (बाजार का खुला खाद्य पदार्थ) नहीं खाने और डायरिया की शिकायत होने पर ओआरएस का घोल पिलाने को कहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों को दस्त के समय ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाना चाहिए और ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed