{"_id":"620560c3a0d3201bfa375b52","slug":"more-income-of-utc-haldwani-news-hld4533760127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के नैनीताल रीजन में लक्ष्य अर्जित करने में हल्द्वानी डिपो रहा नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के नैनीताल रीजन में लक्ष्य अर्जित करने में हल्द्वानी डिपो रहा नंबर वन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज के नैनीताल रीजन में जनवरी माह में लक्ष्य अर्जित करने में हल्द्वानी डिपो नंबर वन स्थान पर रहा। हल्द्वानी डिपो ने 81 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जबकि काठगोदाम डिपो 75 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहा।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी डिपो के लिए जनवरी माह में 332.33 लाख रुपये की आय का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष हल्द्वानी डिपो ने 269.63 लाख की आय करके 81 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर नैनीताल रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हल्द्वानी डिपो की बसों से जनवरी महीने में दो लाख 552 यात्रियों ने सफर किया। नैनीताल रीजन में आय करने में नंबर वन पर स्थान पाने पर इसके लिए हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने चालक एवं परिचालकों की मेहनत बताया।
इधर, काठगोदाम डिपो की जनवरी की आय पर नजर डालें तो पिछले महीने काठगोदाम डिपो को उत्तराखंड परिवहन निगम ने 413.54 लाख का लक्ष्य निर्धारित था जिसके सापेक्ष काठगोदाम डिपो 311.65 लाख रुपये की आय करके 75.36 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर नैनीताल रीजन में द्वितीय स्थान पर रहा। काठगोदाम डिपो की बसों से जनवरी माह में दो लाख 3 हजार 436 यात्रियों ने सफर किया। काठगोदाम डिपो के एआरएम सुरेश चौहान ने लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में इस महीने 6,312 यात्रियों ने कम किया सफर
हल्द्वानी। इस महीने दो बार मौसम खराब होने पर रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या पिछले महीने के मुकाबले काफी कम रही। दस दिनों के भीतर यात्रियों की संख्या 6,312 घटी है। बावजूद इसके रोडवेज की आय में कोई खास गिरावट नहीं आई। बसअड्डे से हल्द्वानी डिपो की बसों में पिछले महीने 10 जनवरी तक 69 हजार 573 यात्रियों ने यात्रा की। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फरवरी में बृहस्पतिवार तक 63 हजार 261 यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया। जिससे 93 लाख 20 हजार 848 रुपये की आय हुई। उनका कहना था कि हल्द्वानी से सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली मार्ग की बसों में सफर करते हैं लेकिन मौसम की खराबी के कारण दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्री कम रहे।