फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Monsoon head on, potholes closed on the roads of Haldwani

मानसून सिर पर, हल्द्वानी की सड़कों पर गड्ढे की गड्ढे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Monsoon head on, potholes closed on the roads of Haldwani
हल्द्वानी में रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन के लिए खोदाई के बाद भरे गये गड्ढों में भरा पानी। अमर
हल्द्वानी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही माने तो राज्य में दो-तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढों के कारण कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम क्षेत्र की 80 प्रतिशत सड़कें पेयजल, गैस पाइपलाइन, सीवर के नाम पर खोदी गई हैं। रविवार को हल्की बारिश के कारण रामपुर रोड पर खोदे गए फुटपाथ की मिट्टी दब गई और इसमें एक ट्रक फंस गया।
विज्ञापन

लोनिवि के आंकड़ों पर गौर करें तो निगम क्षेत्र की करीब 250 किमी सड़क पेयजल, सीवर, गैस पाइपलाइन के कारण खोदी गई हैं। पार्षद से लेकर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग चार महीने से इन गड्ढों को भरने के लिए कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगा चुके हैं लेकिन सड़कें बनाना तो दूर गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन

तीनपानी से लेकर उत्तराखंड मुक्त विवि तक जाने वाली सड़क डेढ़ साल पहले पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई थी। जल निगम ने बाकायदा सड़क सही करने के लिए लोनिवि को बजट भी दे दिया लेकिन सड़क बनाना तो दूर सड़क के गड्ढों तक को नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एचपीसीएल को गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए दी गई अनुमति पर रोक लगा दी है। जब तक एचपीसीएल खोदी गई सड़कों को सही नहीं कर देता, तब तक परमिशन नहीं दी जाएगी। - पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed