फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Money will be transferred if not spent

खर्च नहीं करने पर हस्तांतरित होगी धनराशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Money will be transferred if not spent
भीमताल विकास भवन में बैठक लेते डीएम धीराज सिंह गब्यॉल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला योजना को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम गर्ब्याल ने विभागीय अधिकारियों को जिला योजना में अवमुक्त धनराशि को जल्द खर्च करने के निर्देश दिए। जो विभाग धनराशि खर्च नहीं कर पाया तो संबंधित राशि दूसरे विभागों को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा देना होगा। डीएसटीओ एलएम जोशी ने बताया कि जिला योजना से जनपद को 42.32 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई थी। इसके सापेक्ष विभागों ने 28.60 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। डीएम ने जल जीवन मिशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जलसंस्थान अधिकारी को दिए। सभी कार्यालयों में ऐपण डिजाइन की नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। यहां सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएफओ टीआर बीजूलाल, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी आदि रहे। इधर पत्रकारों ने वार्ता के दौरान डीएम से कहा कि अधिकारी उनके फोन नहीं उठाते हैं। इस पर डीएम ने जवाब दिया कि वह सबका फोन उठाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में दिए निर्देश
- सेब की नर्सरी तैयार करने और किसानों को सेब उत्पादन का प्रशिक्षण देने को कहा
-जनपद के ग्राम ताकुला और देवस्थल को एस्ट्रो टूरिज्म के तहत मॉडल ग्राम बनाएं और युवाओं को प्रशिक्षण दें। साथ ही
दोनों गांवों में भवन निर्माण और दूरबीन खरीदने के लिए धनराशि की स्वीकृति दी।
-युवाओं को वुडस्टॉक संस्थान से पैराग्लाइडिंग ट्रेनिंग दिलाकर स्वरोजगार से जोड़ा जाए
-प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए प्रस्ताव दें
-प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यूट्री गार्डन बनाने को कार्ययोजना तैयार करें
-बेतालघाट में मसाले की प्रोसेसिंग यूनिट का प्रस्ताव तैयार करें
-मछली उत्पादन के लिए काश्तकारों को प्रोत्साहित कर तालाब बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed