फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Money after the Atal Ayushman card

अटल आयुष्मान कार्ड के बाद भी पैसे से हो रहा इलाज

Mon, 11 Mar 2019 01:49 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: naveen chandra joshi Updated Mon, 11 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
Money after the Atal Ayushman card
एसटीएच अस्पताल में भर्ती लोक गायक बिशन सिंह टंगड़िया - फोटो : अमर उजाला

शरीर में सूजन और सांस फूलने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती बागेश्वर के गाड़िया डोबा निवासी लोक गायक बिशन सिंह टंगड़िया को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी टंगड़िया ने भर्ती होने से लेकर जांचों तक के लिए धनराशि जमा की है। 

विज्ञापन


टंगड़िया को शुक्रवार को शरीर में सूजन और सांस फूलने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टंगड़िया की आर्थिक हालत खराब है। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचने के साथ ही उन्होंने अटल आयुष्मान कार्ड दिखाया था। कार्ड देखने के बाद भी एसटीएच कर्मियों ने कोई जवाब नहीं दिया गया। टंगड़िया एसटीएच के सी ब्लाक के बेड नंबर सात पर भर्ती हैं। टंगड़िया के बेटे पुष्कर का कहना है कि शुक्रवार को अटल आयुष्मान और बीपीएल कार्ड दोनों दिखाए थे पर डाक्टरों और स्टाफ ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


पांच सौ रुपये जमा करके पिता को इलाज के लिए भर्ती कराया। खून की जांच के लिए भी 500 रुपये देने पड़े जबकि 90 रुपये एक्सरे के जमा हुए। बताया कि बाहर से दवाएं भी मंगाई गई। दूसरी ओर एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि टंगड़िया और उनके बेटे ने अटल आयुष्मान कार्ड नहीं दिखाया। सोमवार से अटल आयुष्मान योजना से टंगड़िया का इलाज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed