फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Monal House won the final of the cricket competition

Nainital News: मोनाल सदन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Monal House won the final of the cricket competition
फाइनल मुकाबला जीतने के बाद खुशी मनाते मोनाल सदन के ​खिलाड़ी।
रामनगर। राइंका छोई में सब जूनियर वर्ग में अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्रह्मकमल सदन और मोनाल के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता अंग्रेजी शिवाकांत शुक्ला ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मकमल सदन ने निर्धारित 10 ओवर में 54 रन बनाए। इसमें अंश थापा ने 15 और रिया सुयाल ने 17 रनों का योगदान दिया। मोनाल टीम के मयंक कुमार ने 3 विकेट लिए। जवाब में मोनाल सदन ने दीपांशु आर्य के 25, कृष्णा सुयाल के 15 रनों की मदद से सातवें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया। ब्रह्मकमल की ओर से अंश थापा ने दो विकेट लिए। अंपायर रोशन कुमार, दिव्यांशु आर्य, स्कोरर हर्षित नेगी, आयुष मनराल रहे। क्रीड़ा प्रभारी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि जूनियर वर्ग के मुकाबले 26 एवं 27 मई को खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed