फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Monal got the title of Miss Uttarakhand

मोनल ने पाया मिस उत्तराखंड का खिताब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Monal got the title of Miss Uttarakhand
विजेता मोनल राज बिष्‍ट ( बीच में )
हल्द्वानी। पॉलीशीट टैगोर कॉलोनी निवासी मोनल राज बिष्ट ने देहरादून में हिमालयन बज की ओर से आयोजित ‘मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2020’ में मिस उत्तराखंड का खिताब पाया है। मोनल की उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी की लहर है। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में कॉमर्स की छात्रा मोनल ने पिछले साल हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता के ऑडिशन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मोनल के अनुसार ऑडिशन से उनका सिलेक्शन फाइनल राउंड के लिए हुआ। फाइनल राउंड से पहले ग्रूमिंग भी हुई, जिसमें रैंपवॉक, फैशन और कोरियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया। फाइनल राउंड में 24 प्रतिभागियों में से मिस उत्तराखंड और मिस उत्तराखंड स्पेक्टेकुलर चुना गया। पिता राजेंद्र सिंह बिष्ट, माता साधना बिष्ट हैं। इंस्पिरेशन प्रबंध निदेशक दीपक बल्यूटिया और चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया और प्रिंसिपल सुरिंदर अरोरा ने मोनल की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed