फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mogambo's body found in irrigation canal

सिंचाई नहर में मिला मोगेंबो का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mogambo's body found in irrigation canal
रामनगर (नैनीताल)। 14 दिन से लापता युवक का शव सिंचाई नहर में मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गूलरघट्टी के पास लोगों ने पुलिस को नहर में एक शव पड़े होने की सूचना दी, जिसकी शिनाख्त 24 वर्षीय सनी उर्फ मोगेंबो पुत्र राजेंद्र निवासी गिहार बस्ती भवानीगंज के रूप में हुई। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि मृतक की मां जयंती देवी ने 15 नवंबर को मोगेंबो की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि शव 10 से 12 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रोहित ने बताया कि सनी चार भाइयों में सबसे छोटा था। आरोप लगाया कि नहर में सनी का कंबल से शव लिपटा हुआ था। उन्होंने सनी की हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया। बताया कि वह इस मामले में कोतवाली में तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed