फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modle Answar Sheet of Uk Board

मॉडल के तौर पर सभी विद्यालयों को भेजी दो छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Modle Answar Sheet of Uk Board
प्रधानाचार्य बल करन सिंह - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके रामलाल चौहान विद्या मंदिर महुआडाबरा के कई विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं। बोर्ड ने दोनों विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियों को कई प्रधानाचार्यों को व्हाट्सएप से भी भेजा है।
विज्ञापन

विद्या मंदिर महुआडाबरा के प्रधानाचार्य बलकरन सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र दर्शित चौहान ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेशभर में तीसरा स्थान पाया था। दर्शित ने गणित और रसायन विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक पाए थे। इसी विद्यालय की छात्रा आशना अंसारी ने मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां और बालिका वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान पाया था। आशना ने जीव विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए थे।
विज्ञापन

इन दोनों विद्यार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर काले पेन से शीर्षक और चित्रों के साथ दिए हैं। सुलेख का विशेष ध्यान रखा है। दोनों विद्यार्थियों की गणित, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान विषयों की परीक्षा की कॉपी को उत्तराखंड बोर्ड रामनगर ने आदर्श माना है। इन उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड ने प्रदेश के सभी प्रधानाचार्यों को व्हाट्सएप से भी भेजा है जिससे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं इन उत्तर पुस्तिकाओं का अध्ययन कर अधिकतम अंक प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed