फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modi ji's goods are not sold without adulteration of lies: Harish

मोदी जी का माल बिना झूठ की मिलावट के नहीं बिकता : हरीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Modi ji's goods are not sold without adulteration of lies: Harish
हल्द्वानी। कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में 50 प्रतिशत झूठ बोलते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपाई शर्त लगा लें। वह किसी भी चौराहे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं। रावत ने यह भी कहा कि मोदी जी का माल बिना झूठ के मिलावट के नहीं बिकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जितनी भी क्रांतियां आई, कांग्रेस के समय में आई और भ्रांतियां भाजपा के समय में आईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रचार तंत्र ने हमारा मनोबल तोड़ा है। इसी अंदाज में हमें भी उन्हें जवाब देना होगा। उन्होंने भाजपा के प्रचार तंत्र की तुलना स्याऊ (सियार) से करते हुए कहा कि एक भाजपा नेता झूठ बोलता है और सारे भाजपाई स्याऊ (सियार) की तरह हू-हू करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर इतिहास बदलने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस जब तक है भाजपा इतिहास बदल नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह शासन कर रही है। युवाओं के बीच जहर घोला जा रहा है। पब्लिसिटी मैनेजर सुमित हृदयेश ने कहा कि व्यक्तिगत मनभेद, मतभेद भुलाकर आगे आना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्षों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, महेश शर्मा, गोविंद बिष्ट, सरिता आर्या, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, हेमंत बगडवाल, मयंक भट्ट, एनबी गुणवंत, खजान पांडे, शोभा बिष्ट, विजय सिजवाली, भोला भट्ट, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed