फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modern School Barakhamba won the debate and Sherwood College won the quiz competition.

Nainital News: वाद-विवाद में मॉर्डन स्कूल बाराखंबा व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज विजेता

Mon, 22 Sep 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Modern School Barakhamba won the debate and Sherwood College won the quiz competition.
नैनीताल। शहर के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में तीन दिनी 13वीं अखिल भारतीय लवलीन प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


वाद-विवाद प्रतियोगिता में रविवार को मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड दिल्ली और वसंत वैली दिल्ली ने अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इसमें मार्डन स्कूल पहले और वसंत वैली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शेरवुड के छात्र अर्श सेलवाल को सर्वश्रेष्ठ वक्ता व छात्रा आन्या खंडेलवाल को सर्वश्रेष्ठ संरचनात्मक वक्ता का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज और वसंत वैली नई दिल्ली संयुक्त विजेता बना जबकि आरआईएमसी देहरादून दूसरे स्थान पर रहा। विशिष्ट अतिथि सेक्रेट हार्ट लुधियाना की प्रधानाचार्य सिस्टर वीना डिसूजा, मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि इस प्रकार की बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भागीदारी से छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि के साथ अभिव्यक्ति शक्ति का भी सकारात्मक विकास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed