फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mockdrill in kainchi dham

Nainital News: कैंची धाम में हुई मॉक ड्रिल, दो आतंकी मारे, तीन दबोचे

Fri, 05 Dec 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
mockdrill in kainchi dham
कैंची धाम में मॉक ड्रिल के दौरान गिरफ्तार आंतकी। स्रोत पुलिस
भवाली। कैंची धाम में बृहस्पतिवार को आयोजित मॉक ड्रिल में पुलिस ने दो आतंकियों को मारने के अलावा तीन को जिंदा दबोच लिया। मंदिर परिसर में पुलिस के मुस्तैद होने से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के तहत मंदिर परिसर में तीन आतंकी विस्फोट होने की सूचना कंट्रोल रूम से मिलते ही एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्रा और अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर में मोर्चा संभाला। पुलिस ने मंदिर परिसर क्षेत्र को सील करने के साथ घेराबंदी कर छिपे तीन आंतकियों को मार गिराया और दो को जिंदा पकड़ लिया।
विज्ञापन

घटना में एक नागरिक की मौत और तीन लोग घायल भी हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। फोर्स के अचानक मोर्चा संभालते ही मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु पहले भयभीत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद मॉक ड्रिल होने का पता चलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैंची धाम में मॉक ड्रिल के जरिये पुलिस की तैयारियों को परखा गया। उन्होंने कहा यह मॉक ड्रिल आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई थी। पुलिस की ओर से समय-समय पर मॉक ड्रिल की जाती है।

कैंची धाम में मॉक ड्रिल के दौरान गिरफ्तार आंतकी। स्रोत पुलिस

कैंची धाम में मॉक ड्रिल के दौरान गिरफ्तार आंतकी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed