फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mobile service still affected in four districts of the mountain

पहाड़ के चार जिलों में मोबाइल सेवा अब भी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mobile service still affected in four districts of the mountain
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। तीन दिन की बारिश से दूरसंचार सेवाओं को भारी चपत लगी है। कुमाऊं मंडल में 250 बीटीएस डाउन होने और जगह-जगह केबल कटने से बीएसएनएल को प्रतिदिन ढाई लाख रुपया राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में संचार सेवाएं अभी भी दुरुस्त नहीं हो सकीं हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं में जगह-जगह सड़क में मलबा और भूस्खलन के कारण जमीन पर बिछी हुई केबल लाइनें टूट गई हैं। नैनीताल जनपद में अधिकांश जगहों पर इन्हें ठीक करा लिया गया है लेकिन पहाड़ जाने वाले मार्गो में अभी भी दिक्कत बनी हुई है। बीएसएनएल नैनीताल एसएसए के जीएम संजय प्रसाद ने बताया कि खैरना-गरमपानी, भीमताल और सुयालबाड़ी में सड़क टूटने से केबल जगह-जगह कट गई हैं। कर्मचारी लगाए गए हैं। इसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा। जीएम और एचआर उत्तराखंड सर्किल देहरादून ओपी कनौजिया ने बताया कि अल्मोड़ा और नैनीताल एसएसए में करीब 250 बीटीएस डाउन चल रहे हैं। कई जगह पावर लाइन डैमेज हो गईं हैं। इससे प्रतिदिन लगभग ढाई लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed