फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mobile phones banned during jungle safari in Corbett Park

Nainital News: कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के दौरान मोबाइल बैन

Mon, 02 Feb 2026 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones banned during jungle safari in Corbett Park
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सभी पर्यटन जोनों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जंगल सफारी के दौरान मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया दिया गया है।
विज्ञापन


पार्क प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए सभी जोन में मोबाइल रखने के लिए लॉकर बना दिए हैं। पार्क में मोबाइल प्रतिबंध की व्यवस्था इस हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि रात्रि विश्राम करने वाले पर्यटक अपने कमरे में मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि टाइगर रिजर्व के कोर हैबिटेट और पर्यटन क्षेत्रों में सफारी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाए।वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्राकृतिक वातावरण में किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप रोकने के तहत यह आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सफारी के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पार्क की ऑनलाइन वेबसाइट में पर्यटकों को बुकिंग से पूर्व जानकारी देने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। हर पर्यटन जोन के बाहर मोबाइल रखने के लिए 50-50 लॉकर बनाए गए हैं। जिप्सियों में भी पार्क प्रशासन की ओर से लॉकर की व्यवस्था की गई है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में इस आदेश को लागू कर दिया जाएगा। हालांकि पर्यटक अपने साथ कैमरा ले जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed