{"_id":"68016abdbcd784cfde050fe6","slug":"mobile-connectivity-will-be-available-in-all-the-hilly-areas-of-the-district-bhatt-haldwani-news-c-8-1-hld1029-546590-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी : भट्ट
विज्ञापन
बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद अजय भट्ट।
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि नैनीताल जिले के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि मोबाइल नेटवर्क होने से हर गांव को सीएससी सेंटर से जोड़ने का काम किया जाएगा ताकि पहाड़ के लोगों को डिजिटल इंडिया की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
सांसद भट्ट बृहस्पतिवार को बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार देशभर में मोबाइल नेटवर्क से अछूते क्षेत्रों को नेटवर्किंग से जोड़ने का काम कर रही है। नैनीताल जिले के गांवों में बीएसएनएल अब तक 48 टावर लगा चुका है जिन्हें शीघ्र ही फोर-जी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सांसद ने कहा कि जहां-जहां टावर लगाए गए हैं, वहां गांव के ही एक-एक व्यक्ति को रखा जाए। संबंधित व्यक्ति का चयन ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य करेंगे। संबंधित व्यक्ति को कमीशन के आधार पर सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे संबंधित व्यक्ति को रोजगार भी मिलेगा। बताया कि ओखलकांडा ब्लाॅक के गौनियारों गांव में कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या हल करा दी गई है। बैठक में बीएसएनएल के महाप्रबंधक (कुमाऊं) संजय प्रसाद आदि मौजूद थे।
कनेक्टिविटी नहीं है तो हमें बताएं
सांसद भट्ट ने लोगों से अपील की है कि जिन पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं आ रही है, संबंधित क्षेत्रों के लोग उन्हें अथवा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दें। कहा जहां भी मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है, उन क्षेत्रों में सर्वे कर शीघ्र ही मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।