{"_id":"65c00caeb3606cdbc30a9837","slug":"misleading-post-with-photo-of-banbhulpura-so-goes-viral-case-registered-haldwani-news-c-337-1-shld1030-105938-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बनभूलपुरा एसओ की फोटो के साथ भ्रामक पोस्ट वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बनभूलपुरा एसओ की फोटो के साथ भ्रामक पोस्ट वायरल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में एक युवक ने सोशल मीडिया में एसओ बनभूलपुरा की फोटो के साथ भ्रामक पोस्ट वायरल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बनभूलपूरा क्षेत्र में मलिक का बगीचा में बने नमाजस्थल और मदरसे को शनिवार देर रात प्रशासन ने सील कर दिया था और ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी थी। मगर प्रशासन के आदेश को बदलकर एक युवक ने सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट अपलोड कर दी। इस पोस्ट के साथ ही बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी की फोटो भी लगायी गई थी। पोस्ट में धार्मिक संरचनाओं के ध्वस्तीकरण के संदर्भ में प्रशासन की विधिक प्रक्रिया के संबंध में भ्रामक एवं निराधार तथ्य फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया में डाला गया था। इसके बाद पोस्ट वायरल करने वाले युवक अब्दुल कादिर के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि इसे गंभीरता से लिया गया है और पुलिस की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल ने पोस्ट करने वाले युवक के साथ ही इस पर कमेंट करने वालों और पोस्ट को वायरल करने वाले अन्य लोगों की सूची बनाकर थाना बनभूलपुरा को भेजी है। इनकी जांच की जा रही है।