फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Misdeed with teenager in haldwani

Haldwani Crime: किशोरी के साथ गैंगरेप...जागरण देखने गई थी किशोरी, युवकों ने आम के बाग में ले जाकर की दरिंदगी

Mon, 14 Oct 2024 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 12:53 PM IST
सार

मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Misdeed with teenager in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed