फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   miscreants burnt government files

Nainital News: अराजकतत्वों ने सरकारी फाइलें जलाईं

Sat, 01 Apr 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
miscreants burnt government files
सूचना पर जांच करतीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह । संवाद
हल्द्वानी। आवास विकास परिषद के हल्द्वानी स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर कई महत्वपूर्ण फाइलें जला दी गईं। सूचना मिलने पर विभाग में खलबली मच गई। अवर सहायक अभियंता अंकित बोरा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आवास विकास परिषद के अपर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने देहरादून के आयुक्त को पत्र भेजा है। पत्र में मजिस्ट्रेट जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन

आवास विकास में पानी की टंकी के पास आवास विकास परिषद कार्यालय का कार्यालय टिनशेड में संचालित होता है। इस कार्यालय में आवास विकास से संबंधित फाइलें रखी गई हैं। अक्सर यह कार्यालय बंद रहता है। जरूरत पड़ने पर ही कर्मचारी फाइल निकालते हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे आवास विकास जसपुर कार्यालय से कर्मचारी किसी फाइलों को लेने हल्द्वानी पहुंचा। जब वह कार्यालय में गया तो ताला टूटा हुआ था। पास में ही कुछ फाइलें जली हुई पाई गईं। कर्मचारी ने इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और अपर आयुक्त आवास विकास परिषद पंकज उपाध्याय को दी। दोनों अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मौके पर ताला टूटा हुआ था। पास में ही फाइलें जली हुई पड़ी थीं। बताया कि नक्शों की फाइलें जलाई गई हैं। मूल फाइलें जसपुर कार्यालय में हैं। कहा कि उन्होंने आयुक्त आवास विकास परिषद को पत्र भेजा है। आयुक्त से मजिस्ट्रेट जांच के लिए अनुरोध किया गया है। अवर सहायक अभियंता अंकित बोरा की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी की भी होगी जांच
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि आवास विकास परिषद कार्यालय के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनकी जांच करवाई जाएगी।

चार दिन पहले लोगों ने आवास विकास कार्यालय के बाहर देखा था धुंआ
हल्द्वानी। आसपास के लोगों ने चार दिन पहले आवास विकास कार्यालय के पास से धुंआ उठता देखा था। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि लोगों के बयान लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच करेगी।

आखिर कौन से दस्तावेज फूंके गए
हल्द्वानी। फाइलाें में आग लगाने की बात सबकी जुबान पर है। सवाल यह है कि आखिर किस मकसद से कौन सी फाइलें फूंकी गई हैं। कहीं आवास विकास की करोड़ों की जमीन काे खुर्द-बुर्द कर फाइलों को आग के हवाले तो नहीं किया गया। यह तो स्पष्ट है कि किसी बड़े साक्ष्य को मिटाने के लिए ही किसी ने इतना बड़ा जोखिम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed