{"_id":"fae4ffd451315e05e82e07a3184b9cc3","slug":"minor-was-sent-to-prison-accused-of-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार युवक को मुखानी पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस मामले में छात्रा का कलमबंद बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया है। अभी छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है।
कुरिया लामाचौड़ निवासी विक्रम सिंह निगल्टिया अपने गांव के पड़ोस की रहने वाली इंटर की छात्रा को लेकर चार दिन पहले फरार हो गया था। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विक्रम के खिलाफ धारा 363, 366 एससी/ एसटी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहृत किशोरी को युवक के साथ भाखड़ा पुल के समीप पकड़ लिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश किया गया। अदालत के निर्देश पर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
इधर, छात्रा का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। अदालत का निर्र्देश मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।