फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minor girl raped, case registered

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Minor girl raped, case registered
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में बीए के छात्र पर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली मे हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली कि एक मकान में एक युवक छात्रा को लेकर गया है। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले लाई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम समीर सिद्दीकी निवासी निकट नूरी मस्जिद खताड़ी बताया। उसने बताया कि वह बीए का छात्र है। छात्रा रामनगर क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को कोतवाली बुलाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 506 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, विश्व हिंदू परिषद के संजय सुयाल, सूरज चौधरी और कोतवाली में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed