{"_id":"58a34c6c4f1c1b4917d83c87","slug":"minister-s-son-s-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे बांटने के आरोप में मंत्री दुर्गापाल के बेटे की पिटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे बांटने के आरोप में मंत्री दुर्गापाल के बेटे की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
ola uber cab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। कांग्रेस प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के पुत्र की गाड़ी पर कथित रूप से रुपए बांटे जाने की सूचना से बिंदुखत्ता के गांधीनगर में बवाल हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने मंत्री पुत्र के साथ हाथापाई कर दी। दुर्गापाल समर्थकों ने कोतवाली में हंगामा कर कार्रवाई की मांग करते हुए राजमार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब पांच बजे को दुर्गापाल के बेटे पंकज दुर्गापाल की गाड़ी को कुछ ग्रामीणों ने शराब और पैसे बाटें जाने की खबर के बीच बिंदुखत्ता के गांधीनगर में रोक लिया। तलाशी लेने पर रुपए दिखाई दिए तो मौके पर हंगामा हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बीच निर्दलीय प्रत्याशी हरेंद्र बोरा के समर्थक भी पहुंच गए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मंत्री पुत्र के साथ मारपीट कर दी। मामले की सूचना पुलिस भी दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
इधर, मारपीट में घायल मंत्री पुत्र के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही दुर्गापाल समर्थक हंगामा करते हुए कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हरेंद्र बोरा के आरोपी समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
इधर, रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक पैसा कहां ले जाया जा रहा था, किसको दिया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। वहीं दुर्गापाल समर्थकों का कहना है कि पैसे बूथ प्रभारियों के लिए भेजे जा रहे थे।
वहीं, एसडीएम एपी बाजपेई के मुताबिक मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पंकज दुर्गापाल की कार की तलाशी के दौरान एक लाख आठ हजार सात सौ रुपये बरामद किए है। रुपए लालकुआं कोतवाली में जमा कराए गए हैं। देर शाम एएसपी जसवंत सिंह चौहान ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
लालकुआं। देर शाम कोतवाली पहुंचे सीओ डीसी ढौडियाल और पैरामिलिट्री फोर्स ने कोतवाली में प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए बाहर खदेड़ा। बावजूद इसके देर रात तक कोतवाली के बाहर लोग जमे हुए थे।
लालकुआं। बोरा और दुर्गापाल समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत की घटना को कई एंगल से देखा जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि दुर्गापाल समर्थक भावनात्मक अपील के जरिए हरेंद्र बोरा की स्थिति को कमजोर कर रहे है। वहीं भाजपा दोनों के बीच के झगडे़ से दूरी ही बनाए हुए है। देखना होगा कि क्या वाकई दुर्गापाल समर्थकों की दलील सही है, या बोरा समर्थकों का गुस्सा जायज था।
हल्द्वानी। श्रम मंत्री एवं लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश दुर्गापाल के पुत्र पंकज दुर्गापाल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसटीएच के एमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि पंकज के माथे (फ्रंटल बोन) पर फ्रेक्चर है, इसके अलावा दिमाग में कोई चोट नहीं है। उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल आईसीयू में रखा गया है। डॉ. पांडे ने बताया कि कोई खतरे की बात नहीं हैं। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सामान्य आया है। इसके अलावा कोई अंदरूनी चोट नहीं है।