फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister Rekha Arya took cognizance of the case of misdeed of a minor in Haldwani Sanrakshak Grah

संरक्षण गृह में जिस्मफरोशी: बच्ची को बाहर ले जाती थीं दो महिला, खुलासा होने पर मंत्री रेखा आर्या ने लिया एक्शन

Sat, 16 Dec 2023 08:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 16 Dec 2023 08:15 PM IST
सार

हल्द्वानी शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
Minister Rekha Arya took cognizance of the case of misdeed of a minor in Haldwani Sanrakshak Grah
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया। 

विज्ञापन


दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय, हल्द्वानी को आरोपों के आधार पर  निलंबित किया गया है। वहीं, महिला कल्याण एवं पुर्नवास केंद्र, हल्द्वानी में होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात गंगा को तत्काल प्रभाव से विभाग को वापस किया गया है। प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण विशेष की निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए दो सदस्य समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें माननीय न्यायालय द्वारा फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है पूरा मामला ?
हल्द्वानी में एक दृष्टिबाधित संस्थान में लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते दिनों संरक्षण गृह के निरीक्षण को पहुंचीं एक न्यायिक अधिकारी को नाबालिग ने अपनी पीड़ा बताई, तब मामले का खुलासा हुआ। जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रविंद्र रौतेला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी 15 वर्षीय नाबालिग को केंद्र से बाहर दूसरी जगह किसी मकान में ले जाती थीं, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed