फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister of State for Defense Ajay Bhatt inaugurated kisan jawan vigyan mela

Kisan Jawan Vigyan Mela: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किसान जवान विज्ञान मेला का किया शुभारंभ, कही यह बात

Sun, 15 Oct 2023 07:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 15 Oct 2023 07:37 PM IST
सार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हीरक जयंती के अवसर पर किसान जवान विज्ञान मेला का शुभारंभ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन
Minister of State for Defense Ajay Bhatt inaugurated kisan jawan vigyan mela
राज्य मंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान (डीआरडीओ) गोरापड़ाव (डिबेर) में हीरक जयंती के अवसर पर किसान जवान विज्ञान मेला का शुभारंभ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने 6 नई अनुसंधान सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। जिनमें बायोमास और प्लाज्मा आधारित गैसीकरण प्रणाली, सभी मौसम के लिए बायोमेथेनेशन संयंत्र, प्लाज्मा गैसीकरण प्रणाली, स्वचालित फर्टिगेशन प्रणाली और उच्च ऊंचाई वाले सीवेज उपचार परीक्षण तल शामिल हैं।
विज्ञापन


 

Minister of State for Defense Ajay Bhatt inaugurated kisan jawan vigyan mela
राज्य मंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
किसान जवान विज्ञान मेले में मंत्री अजय भट्ट द्वारा प्रगतिशील किसानों और शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा कारगिल नायकों, युद्ध विधवाओं, सेना इकाइयों और अर्धसैनिक बलों को 20 पुरस्कार; उद्योग और एमएसएमई को 20 पुरस्कार और शिक्षा क्षेत्र में शोधकर्ताओं को 5 पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भट्ट द्वारा टाईप द्वितीय आवासीय भवन का भूमि पूजन भी किया गया।
 
प्रदर्शनी में जैविक खेती, प्रौद्योगिकी गहन खेती, सौर ऊर्जा, हाइब्रिड ऊर्जा प्रणाली के प्रदर्शनी स्टॉल प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए गए हैं। मेले के दौरान डीआईबीईआर ने बेहतर पैदावार वाले गुणवत्ता वाले बीज, पौधे और फलदार पौधे भी वितरित किए और मेले में ड्रोन के द्वारा प्रदर्शन किया गया।

 

Minister of State for Defense Ajay Bhatt inaugurated kisan jawan vigyan mela
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि ये अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं और उत्पाद भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रदर्शित करते हैं और सैनिकों की युद्ध क्षमता में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा ऑर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज लोग रासायनिक उत्पादों को पसंद नहीं कर रहे है, डिबेर संस्थान द्वारा केमिकल रहित उर्वरकों का प्रयोग कर उत्पादन उत्पन्न किए जा रहे है। जिससे बीमारियों का खतरा नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीमान्त पर्वतीय क्षेत्रों में डिबेर की योजनाओं के द्वारा लोग लाभान्वित हो रहे है। मंत्री भट्ट ने मेले में लगे स्टालों का भी निरीक्षण किया।  

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, साकेत अग्रवाल, नरेन्द्र मेहरा, नवीन भट्ट, लक्ष्मण खाती, देवेन्द्र सिंह, कार्तिक हर्बोला, मुकेश बेलवाल, पूर्व मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, विरेन्द्र बिष्ट, दीपक जोशी, मुकेश जोशी के साथ ही डीबेर के महानिदेशक डॉ यूके सिंह, सेंटर हैड डॉ देवाकान्त प्रसाद सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनफाल, डॉ एमसी जोशी, बिग्रेडियर संयज भल्ला, देवेन्द्र कुमार, कर्नल योगेन्द्र सांगवान, करण के साथ ही डिबेर संस्था के वैज्ञानिक, बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

बता दें कि, बरेली रोड पर गोरापड़ाव स्थित डिबेर में शुरू हुए किसान जवान विज्ञान मेले में जिलेभर से किसान और अन्य लोग पहुंचे। किसानों से मेले से कृषि उत्पादों और उपकरणों के बारे जानकारी ली और जरूरत के अनुसार सामान की खरीद की। मेले में 56 स्टॉल, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार हस्तशिल्प समेत अन्य उत्पाद और झूले लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed