फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister Jaitley Watch lakes

केंद्रीय मंत्री जेटली ने निहारे ताल 

Sun, 11 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल/भीमताल।
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल/भीमताल। Updated Sun, 11 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Minister Jaitley Watch lakes
केंद्रीय मंत्री जेटली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आर्थिक मामलों और सियासत से जूझते रहने वाले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार का दिन नैनीताल जिले की खूबसूरत झीलों के किनारे बिताना पसंद किया। राज्यपाल डॉ. केके पॉल और जेटली के पूरे परिवार ने शनिवार का दिन पहले नौकुचियाताल और उसके बाद नैनी झील की खूबसूरती को निहारने में बिताया।
विज्ञापन


जेटली और उनके परिवार को झीलों की खूबसूरती के साथ ही कुमाऊंनी व्यंजन भी खूब भाए। इस बीच जेटली ने समय निकालकर राज्यपाल केके पाल के साथ काफी देर तक बातचीत भी की। 
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री और राज्यपाल को सुबह 11 बजे नौकुचियाताल पहुंचना था, लेकिन उनका काफिला दोपहर 1:15 बजे नौकुचियाताल स्थित लेक रिजॉर्ट पहुंचा। जेटली के साथ उनकी पत्नी, बेटा, बेटी, बहू, दामाद, समधी और समधन भी थे, जबकि राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त सभी लोगों ने झील किनारे स्थित रिजॉर्ट के लॉन में लगाए गए सोफों में बैठकर झील का दीदार किया। उनके परिजनों ने सेल्फी भी ली। प्रशासन की ओर से उनके लिए नौकायन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जेटली ने नौकायन नहीं किया अलबत्ता उनके कुछ परिजनों ने नौकाविहार का आनंद लिया। 

इस दौरान रिजॉर्ट स्वामी महेंद्र वर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री और राज्यपाल का स्वागत किया। साथ ही जेटली को नौकुचियाताल के नैसर्गिक सौंदर्य और विशेषताओं के साथ ही झील में कराए जा रहे एरियेशन, पर्यटन व्यवस्थाओं से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं की कमी की भी जानकारी दी।

बाद में उन्होंने लॉन में ही परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया। लंच के बाद काफी देर तक जेटली और राज्यपाल की बातचीत होती रही। दोपहर बाद 3:15 बजे जेटली और राज्यपाल का काफिला नौकुचियाताल से नैनीताल को रवाना हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

नौकुचियाताल से लौटने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री जेटली और उनके परिजन यहां बोट हाउस क्लब में पहुंचे। करीब एक घंटा उन्होंनेे बोट हाउस क्लब में बिताया और नैनी झील की सुंदरता को निहारा। घंटे भर बाद वीवीआईपी का काफिला राजभवन की ओर रवाना हो गया। 

पहाड़ी रायता और गहत की दाल खूब भाई

दो घंटे के नौकुचियाताल प्रवास के दौरान लेक रिजॉर्ट की ओर से उन्हें लंच में अन्य पकवानों के अलावा विशेष रूप से पहाड़ी ककड़ी से बनाया गया रायता और गहत की दाल परोसी गई। रिजॉर्ट स्वामी के मुताबिक जेटली और उनके परिजनों ने पहाड़ी व्यंजनों की खासी तारीफ की। 


कोश्यारी ने किया जेटली का स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को यहां राजभवन पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का उत्तराखंड में आने पर स्वागत किया और उन्हें बुके भेंट किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, संतोष साह और दयाकिशन पोखरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed