फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining vehicle owners put a lock on Gaula Gate

खनन वाहन स्वामियों ने गौला गेट में की तालाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mining vehicle owners put a lock on Gaula Gate
हल्द्वानी। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में खनन वाहन स्वामियों ने गौला गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने खनन नवीनीकरण को लेकर वितरित किए जा रहे फार्म के विरोध में कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वन विकास निगम गुपचुप तरीके से फार्मों का वितरण करवा रहा है जबकि हमारी मांग है कि जब तक एक प्रदेश एक रॉयल्टी और ग्रीन टैक्स के नाम पर बढ़ी हुई फिटनेस शुल्क का आदेश वापस नहीं लिया जाता है तब तक वाहन स्वामी खनन करने के लिए नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वन निगम के अधिकारी वाहन स्वामियों में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जिन वाहन स्वामियों ने फार्म खरीद लिए हैं उनसे फार्म वापस करने को कहा जाएगा। विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने गौला गेट के कार्यालय में तालाबंदी भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रमेश जोशी, योगेंद्र बिष्ट, जीवन कबडवाल, राजू चौबे, मनोज मठपाल, पवन पाठक, सुरजीत सिंह, हरीश भंडारी, विजय बिष्ट, योगेंद्र सिंह रावत, विक्की तिवारी, मोहन तिवारी, रमेश पलडिया, पंकज तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed