लालकुआं/हल्दूचौड़। उप खनिज मामले में समस्याओं का समाधान नहीं करने पर धरना दे रहे खनन व्यवसायियों ने परिवहन मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
गौला खनन संघर्ष समिति का खनन समेत विभिन्न मुद्दों पर मोटाहल्दू में चल रहा धरना 54 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को कारोबारियों ने परिवहन मंत्री का पुतला दहन कर कहा कि पांच महीने से खनन व्यवसायी आंदोलन कर रहे हैं। अभी तक परिवहन मंत्री की ओर से कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व में कई बार परिवहन विभाग के आरटीओए परिवहन आयुक्तए परिवहन सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इस मौके पर गौला खनन संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबड़वाल, इंदर सिंह नयाल, राजू चौबे, गोकुल भट्ट, गणेश बिरखानी, सावन पथनी, कमल बिष्ट, मदन उपाध्याय, ललित मोहन जोशी, ख्याली दत्त जोशी आशुतोष जग्गी, गोकुल पपोला, ललित रावत, पूरन बिष्ट, गोपाल खर्कवाल, लवली गिल, देवराज बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद