{"_id":"58fd05144f1c1be7648b4ae5","slug":"mining-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जू की मिट्टी पर खनन माफिया की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जू की मिट्टी पर खनन माफिया की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खनन माफियाओं पर पड़ा पुलिस का कोड़ा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी । गौला के बाद खनन माफिया की नजर अब अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर पर पड़ गई है। माफिया चिड़ियाघर में खोदी गई मिट्टी और रेता-बजरी की तस्करी की फिराक में है। इसकी भनक लगते ही वन विभाग के अधिकारियों ने जू प्रशासन को इसकी सूचना दी है। अब गौला पार में गश्त तेज करने और वॉचर को निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौला पार में करीब 80 हेक्टेयर वन भूमि पर 100 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय वन्य प्राणी उद्यान हल्द्वानी जू सफारी बन रहा है। इसका शिलान्यास पिछले साल तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने किया था। इसके साथ ही एक करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए थे। जू में निर्माण काम भी शुरू हो गया था। जू में विंड पावर एनर्जी स्टेशन बनाने के साथ ही ट्यूबवेल बनाने का काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
ट्यूबवेल के लिए खुदाई में मिट्टी का खुदान किया गया। इधर सरकार बदलने के साथ ही काम की गति धीमी हुई। अब खनन माफिया की नजर जू सफारी पर पड़ गई। माफिया चोरी छिपे जू से मिट्टी बेचने की फिराक में है। सूत्रों की मानें तो माफिया ने इस बाबत जू में प्रयास भी किया लेकिन वन महकमे की चौकसी के चलते सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन