फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining businessmen burnt the effigy of DFO

Nainital News: खनन कारोबारियों ने डीएफओ का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mining businessmen burnt the effigy of DFO
रामनगर। रामनगर में खनन कारोबारियों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने डीएफओ का पुतला फूंका। उन्होंने वन विभाग पर मनमानी, उत्पीड़न और वैध वाहनों को जबरन सीज करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को खनन कारोबारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए डीएफओ का पुतला फूंका। इस दौरान खनन कारोबारियों ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी 22 को सुबह निर्धारित टोकन के आधार पर नदी क्षेत्र में गई थी। साथ ही सरकार को विधिवत रॉयल्टी भी जमा की गई थी, इसके बावजूद वन विभाग की टीम ने वाहन को पकड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने मौके पर गोलियां चलाईं और पत्थरबाजी भी की जिससे चालक जान बचाकर मौके से भागने को मजबूर हो गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से कारोबारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि कोसी नदी के सभी खनन गेट बंद हैं। कुछ वाहनों को बीते दिनों अवैध खनन करते पकड़ा गया था। नियमानुसार खनन होने पर ही खनन गेटों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान अनंत जैन, अमर सिंह, प्रवेश गिरी, मयंक कुमार, मनोज जोशी, परमिंदर सिंह सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed