फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining and mining will start again in the rivers of the district

जिले की नदियों में फिर शुरु होगी खनन की खन- खन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mining and mining will start again in the rivers of the district
हल्द्वानी। खनन सत्र समाप्त होने के बाद भी वन विकास निगम अधूरे लक्ष्य को पूरा कर सकेगा। राज्य सरकार की ओर से खनन अवधि बढ़ाने के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को भारत सरकार ने मंजूरी देकर 30 जून तक नदियों में खनन अवधि बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

खनन सत्र 2019-20 में गौला, नंधौर और शारदा से खनन के लिए मृदा एवं जल संरक्षण की टीम द्वारा दो बार सर्वे किया गया। दोनों सर्वे के बाद वन विकास निगम को तीनों नदियों से कुल 43.54 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी का लक्ष्य मिला। लॉकडाउन के कारण 40 दिन नदी बंद होने से निगम 31 मई सत्र समाप्त होने तक कुल लक्ष्य में से मात्र 31.90 लाख घनमीटर की ही निकासी कर पाया। करीब 12 लाख घनमीटर निकासी का लक्ष्य शेष होने पर वन विकास निगम ने मुख्यालय को खनन सत्र बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा, जिसे भारत सरकार ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की संस्तुति के बाद जिले में खनन अवधि को 30 जून तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेेश जारी होने के बाद अब इसमें डीएम और वन विभाग को अपनी संस्तुति देनी है।
विज्ञापन

मुख्यालय से खनन सत्र का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास जाने के बाद भारत सरकार के पास पहुंचा। बृहस्पतिवार को भारत सरकार ने खनन सत्र 30 जून तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। - डॉ. जीसी पंत, क्षेत्रीय प्रबंधक, वन विकास निगम, कुमाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed