फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minimum age is coming in the way of becoming a medical college teacher

मेडिकल कालेज के अध्यापक बनने में न्यूनतम आयु आ रही आड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minimum age is coming in the way of becoming a medical college teacher
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेजों में सहायक अध्यापक बनने लिए प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित 30 वर्ष की आयु सीमा बाधक बन रही है। इस नियम से एमबीबीएस किए नए डॉक्टर खुद को फार्म भरने में अयोग्य पा रहे हैं। युवा डॉक्टरों ने आयु सीमा समाप्त करने के लिए पत्र भेजकर प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवा डॉक्टरों का कहना है कि उत्तराखंड राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए 25 मार्च 22 को एक विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था। इसमें एक जुलाई 2021 को न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत चिकित्सक न्यूनतम आयु के लिए खुद को योग्य नहीं पा रहे हैं। काफी संख्या में युवा डॉक्टर आयु सीमा की बाध्यता के चलते फार्म नहीं भर सके। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे संस्थानों में न्यूनतम आयु सीमा की बाध्यता नहीं है। वर्तमान में प्रदेश के मेडिकल कालेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी है। यदि आयु सीमा की बाध्यता हटा ली जाए तो काफी संख्या में सीनियर रेजीडेंट की अवधि पूरा कर चुके डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में एमबीबीएस में प्रवेश की न्यूनतम आयु 17 वर्ष है। प्रवेश लेने के बाद छात्र साढ़े चार सालों में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं। छात्र एक साल इंटर्नशिप और तीन साल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षण (एमडी) पूरा करते हैं। इस प्रकार 25 या 26 वर्ष में एमबीबीएस एमडी युवक तैयार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में न्यूनतम अवधि 30 वर्ष निर्धारित करना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री को पत्र भेजने वालों में डॉ. साहिल खुराना, डॉ. अभिनव बिष्ट, डॉ. पूजा हटवाल, डॉ. कौशल पांडे, डॉ. अभिनव मनीष का नाम शामिल है। पत्र की प्रति प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed