फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Milk Development Minister Saurabh Bahuguna inspected the Nainital Milk Union and asked for the annual report.

दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नैनीताल दुग्ध संघ का निरीक्षण कर वार्षिक रिपोर्ट मांगी।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Milk Development Minister Saurabh Bahuguna inspected the Nainital Milk Union and asked for the annual report.
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का निरीक्षण करते दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं। प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का निरीक्षण कर कहा कि राज्य में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ दुग्ध उत्पादकों को स्वरोजगार के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन

दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पशुपालकों और कृषकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि दुग्ध विकास विभाग श्वेत क्रांति के क्षेत्र में सतत प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों को इसका लाभ उठाना चाहिए। देश में आइसक्रीम के अन्य ब्रांडों से उच्च कोटि की आइसक्रीम आंचल की ओर से बनाई जा रही है। दुग्ध विकास मंत्री ने प्लांटों का निरीक्षण कर कार्यालयी अभिलेखों की जांच की और सामान्य प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह गुरुवार तक 2018 से अब तक हुए मुनाफे की रिपोर्ट पेश करें। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा, पान सिंह खत्री, खलील अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed