फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Milk border

आंचल दूध : एक लीटर 38 तो आधा लीटर 20 का मिलेगा

Fri, 01 May 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं Updated Fri, 01 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के बीच दूध उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल स्टैंडर्ड दूध के एक लीटर पैकेट के दाम दो रुपए कम करने का निर्णय लिया है। संघ प्रबंधन के मुताबिक सबसे बड़ी दूध की थैली स्टैंडर्ड मिल्क एक लीटर पैकेट की कीमत अब तक 40 रुपए प्रति लीटर थी। इसे घटाकर 38 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। निर्णय एक मई से लागू हो गया है।

विज्ञापन


हालांकि आधा लीटर पैकेट दूध की कीमत अभी भी 20 रुपए प्रति पैकेट ही है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह किरौला एवं प्रधान प्रबंधक सीडी त्यागी ने बताया कि एक लीटर के दूध पैकेट की डिमांड बढ़ाने के मकसद से ही इस पर दो रुपए घटाने का फैसला किया गया है। एक लीटर का दूध पैकेट बाजार में दुकानदारों के पास डिमांड पर ही भेजा जाता है, जिस ग्राहक को एक लीटर दूध का पैकेट चाहिए वह अपने दुकानदार को नोट करवा सकता है।  
विज्ञापन


कहां से कितना दूध आता है
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ रोजाना 70 हजार लीटर दूध का उपार्जन करता है। इसके अलावा 30 हजार लीटर दूध स्टेट मिल्क ग्रेड और नेशलन मिल्क ग्रेड के तहत खरीदा जाता है। दुग्धशाला में 63 हजार लीटर स्टैंडर्ड दूध आधा लीटर की पैकिंग में बाजार में बेचा जाता है। तरल दूध की श्रेणी में सात हजार लीटर दूध फुल क्रीम, डबल टोंड और जनता दूध की पैकिंग में तैयार किया जाता है। शेष 30 हजार लीटर दूध से अन्य दुग्ध उत्पाद जैसे पनीर, घी, मक्खन, दही, स्वीट मिल्क आदि बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकी विजेताओं को दिया फ्रिज
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से संचालित आंचल पालीथिन वापसी इनामी योजना के तहत लकी ड्रा विजेता हल्द्वानी मल्ला गोरखपुर के श्याम सिंह धारियाल और संजय सिंह को फ्रिज दिया गया। इस दौरान संघ अध्यक्ष संजय सिंह किरौला, प्रधान प्रबंधक सीडी त्यागी, प्रबंधक एनबी सनवाल, एएस खाती, पीएस खत्री, भुवन सनवाल, दिनेश चौनाल, कैलाश जोशी, योगेश सट्टा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed