{"_id":"ee58c4e3cbae22a351af71cd956eb8eb","slug":"military-school-won-both-trofies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल ने जीती दोनों ट्राफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल ने जीती दोनों ट्राफिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 01 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसए एवं एनटीजी के सहयोग से खेली जा रही सब जूनियर और इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिताओं के बृहस्पतिवार को फाइनल मैच हुए। खास बात यह रही कि दोनों ही प्रतियोगिताओं में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की टीमों ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। जीत की खुशी में खिलाड़ियों के आग्रह पर प्रधानाचार्य पूरन सिंह ने स्कूल मेें शुक्रवार को छुट्टी कर दी। मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में निशांत स्कूल ने बल्लेबाजी कर 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में सैनिक स्कूल ने 10वें ओवर में एक विकेट पर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में बल्लेबाजी के लिए अर्जुन, गेंदबाजी के लिए हितेश, क्षेत्ररक्षण के लिए चंदन और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दीपक को दिया गया।
विज्ञापन
इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में जीआईसी के खिलाड़ी 19वें ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन बनाकर सिमट गए। प्रतियोगिता में बल्लेबाजी के लिए तरुण, गेंदबाजी के लिए विजय, क्षेत्ररक्षण के लिए बृजेश एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नरेश को दिया गया।
विज्ञापन
निर्णायक शिब्बन लाल, मोहम्मद अय्यूब, तनवीर, योगेश, स्कोरर हितेश कपिल थे। इससे पहले डीएसए के महासचिव अजय साह, संयुक्त सचिव धीरज बिष्ट, क्रिकेट सचिव एससी साह जगाती ने अतिथि का स्वागत किया। देवेंद्र लाल साह, अहमद सिद्दीकी, दीवान सिंह रौतेला, दीपक मटियाली, एसएस चौहान, एचसीएस रौतेला, पूरन सिंह, गोविंद बोरा, भुवन बिष्ट, सिकंदर अली आदि थे।