फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Military's wife died under suspicious circumstances

फौजी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Military's wife died under suspicious circumstances
रामनगर मृतक विवाहिता प्रियंका जोशी का फाइल फोटो। - फोटो : RAMNAGAR
एक माह से बीमार चल रही विवाहिता की उस समय मौत हो गई, जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। मामले में परिजनों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

रामनगर के जोगीपुरा निवासी कैलाश पांडे की बेटी प्रियंका (26) का विवाह साल 2016 में शंकपुर भूल निवासी पंकज जोशी के साथ हुआ। पंकज जोशी भारतीय सेना में जम्मू में तैनात हैं। उनका एक ढाई साल का बेटा भी है। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराली दहेज को लेकर उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न करते थे, जबकि उन्होंने अपनी हैसियत से विवाह में खर्च किया था। एक माह से बीमार बेटी के इलाज में ससुरालियों ने लापरवाही बरती। वहीं, मुन्नी देवी ने बताया कि बहू बीमार चल रही थी और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर उसे बृजेश अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि विवाहिता की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। मृतका का कोरोना परीक्षण भी कराया जाएगा, ताकि मौत की सही वजह का पता लग सकेगा। पिता कैलाश ने बताया कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed