फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Military officers and soldiers will be able to get higher education from UOU

Nainital News: यूओयू से उच्च शिक्षा पा सकेंगे सैन्य अधिकारी और जवान

Sat, 13 Dec 2025 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Military officers and soldiers will be able to get higher education from UOU
यूओयू और केआरसी के बीच हुए महत्वपूर्ण करार के दौरान दोनों ओर से बैठे अ​धिकारीगण।यूओयू और केआर
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) से अब कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत के सैन्य अधिकारी और जवान उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यूओयू और कुमाऊं रेजिमेंट के बीच कौशल आधारित यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण करार हुआ है। विवि ने कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर में इसके लिए डिस्टेंस लर्निंग सेंटर की औपचारिक शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच कौशल आधारित स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए समझौता हुआ। इसमें एस्टेट मैनेजमेंट, हॉस्पिटालिटी मैनेजमेंट, डिजिटल लिटरेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने कहा कि रेजिमेंट के सैन्य अधिकारियों, जवानों और अग्निवीरों को इसका लाभ न केवल सेवा काल में मिलेगा बल्कि सेवा उपरांत भी उत्कृष्ट अवसर मिलेंगे। उन्होंने पहल को सैन्य समुदाय की शिक्षा, क्षमता वृद्धि और भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूओयू के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने आश्वस्त किया कि रेजिमेंट के सुझाए पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाएगा। वहां क्षेत्रीय सेवा के निदेशक प्रो. गिरीजा पांडेय, कुलसचिव खेमराज भट्ट, प्रो. गिरिजा पांडेय, डॉ. जेएस रावत, रूचि आर्य आदि थे।

....
यूओयू एवं कुमाऊं रेजिमेंट के बीच हुआ करार राज्य सरकार के उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के संकल्प का प्रतिफल है। यह पहल सैन्य जवानों को कौशल आधारित उच्च शिक्षा उपलब्ध कराएगी। उन्हें भविष्य के लिए अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। - डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed