{"_id":"6022be088ebc3e4c83703a7b","slug":"military-injured-in-road-accident-death-ramnagar-news-hld4141891121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल फौजी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल फौजी ने दम तोड़ा
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल फौजी ने दम तोड़ा
सागर जिले में थे तैनात, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
15 दिन की छुट्टी पर घर आते समय टेंपो में कार ने मारी थी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर/मालधनचौड़ (नैनीताल)। 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आ रहे फौजी की मध्य प्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। मध्य प्रदेश से सेना के जवान फौजी का पार्थिव देह लेकर मंगलवार को मालधनचौड़ पहुंचे, जिससे गांव का माहौल गमगीन हो गया। सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भी फौजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांधीनगर मालधनचौड़ निवासी मोहन लाल सैनी (36) पुत्र चुन्नी लाल सैनी महार रेजीमेंट सागर मध्यम प्रदेश में हवलदार के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि छह फरवरी को वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। इसी समय पीछे से आ रही कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल फौजी मोहन लाल सैनी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना सात फरवरी को परिजनों को मिली।
सैनिक पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फौजी का पार्थिव शरीर लेकर मालधनचौड़ पहुंचे। फौजी के पार्थिव देह को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इसके बाद आर्मी के अधिकारी हल्द्वानी से मालधन पहुंचे और इसके बाद ही फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने फौजी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
वहीं, रामनगर पूर्व सैनिक संगठन की ओर से सूबेदार (रिटायर्ड) भूपाल राम, नवीन पोखरियाल ने पुष्पांजलि अर्पित की।
मोहन लाल सैनी 2002 में सेना में हुए थे भर्ती
परिजनों ने बताया कि मोहन लाल सैनी 2002 में सेना में भर्ती हुए थे, जबकि 2005 में उनकी शादी पूनम सैनी से हुई। उनकी 12 वर्षीय दो जुड़वां बेटियां और एक सात वर्षीय बेटा हैं। फौजी का पार्थिव शरीर जब मालधन लाया गया तो पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने किसी तरह से उन्हें संभाला।
फोटो 09आरएनआर09पी - रामनगर फौजी मोहन लाल सैनी का फाइल फोटो।
फोटो 09आरएनआर10पी - रामनगर के मालधन में मृतक फौजी के शव पर विलाप करती पत्नी पूनम व अन्य महिलाएं।