फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mercury rises after not receiving water even after 25 days

25 दिन बाद भी पानी नहीं मिलने पर चढ़ा पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises after not receiving water even after 25 days
पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान में प्रदर्शन करते मुखानी बसंत बिहार के लोग। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र की बसंत विहार फेज दो कॉलोनी में 25 दिन से पेयजल संकट है। इस पर परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता ने गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत किया और शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बसंत विहार छोटी मुखानी के लोगों ने दोपहर को तिकोनिया स्थित जलसंस्थान कार्यालय में नारेबाजी की। नीमा भट्ट ने कहा कि 25 दिनों से क्षेत्र में पेयजल संकट है लेकिन जल संस्थान के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। कहा कि बुधवार को प्रदर्शन करने पर जलसंस्थान के अफसरों ने शाम आठ बजे तक समस्या के समाधान की बात कही थी मगर कालोनी के लोग रात साढ़े दस बजे तक उनका इंतजार करते रहे। अगर अब भी पानी की समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि बसंत विहार कॉलोनी में पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए शुक्रवार को मौके पर टीम जाएगी और क्षेत्र की दूसरी पेयजल लाइन से कॉलोनी की पेयजल लाइन को जोड़ा जाएगा ताकि पानी की आपूर्ति सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed