फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mercury passed in front of the sun

सूर्य के सामने से गुजरा बुध 

Tue, 10 May 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 10 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mercury passed in front of the sun
सूर्य के सामने से गुजरा बुध  - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम लोगों ने एक दुर्लभ खगोलीय घटना के तहत बुध ग्रह को सूर्य के सामने से गुजरते देखा। इस दौरान बुध ग्रह एक काले धब्बे की तरह दिखाई दे रहा था। इस परिघटना में शाम 4.41 बजे से बुध ग्रह सूर्य के व्यास के सामने आया और एक सिरे से दूसरे सिरे तक गया। ऐरीज के वैज्ञानिकों ने इस नजारे को कैमरे में कैद किया। यह स्थिति लगभग 2 घंटे 45 मिनट तक रही।
विज्ञापन


आर्यभट्ट प्रेक्षण एवं शोध संस्थान ऐरीज के वैज्ञानिक डा. बृजेश कुमार ने बताया कि यह घटना तब सामने आती है, जब सूर्य, बुध और पृथ्वी अपने अपने अक्ष पर एक सीधी लकीर में आ जाते हैं। बुध का आकार सूर्य की तुलना में बेहद छोटा है, इसलिए यह महज एक बिंदू की तरह दिखाई देता है।  
विज्ञापन


 सोमवार की शाम करीब पौने पांच बजे बुध ग्रह सूर्य के करीब से होकर गुजरा तो पहले सूर्य में एक छोटी सी बिंदी नजर आई और उसके बाद जैसे-जैसे बुध आगे सरकता रहा वैसे-वैसे हल्की लकीर खिंचती दिखी। अंतरिक्ष विज्ञानियों के मुताबिक इससे पहले आठ नवंबर 2006 को यह घटना रात को हुई थी, जिसे देखा नहीं जा सका था। उन्होंने बताया कि वर्ष 1631 में पहली बार बुध के सूर्य के सामने से होकर निकलने का पता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगली बार यह घटना 11 नवंबर 2019 में होगी, लेकिन तब इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। क्योंकि जब यह घटना होगी, तब तक देश के सभी हिस्सों में सूर्यास्त हो चुका होगा। इसके बाद भारत में यह नजारा 13 नवंबर 2032 में देखने को मिलेगा। डा. ब्रजेश कुमार ने बताया कि बुध और सूर्य की इस स्थिति को देखने को लेकर अंतरिक्ष विज्ञानियों में खासा उत्साह था। अंतरिक्ष विज्ञानी अब यह जानने की कोशिश करेंगे कि सौरमंडल में मौजूद ग्रह किस तरह से अपना स्थान बदलते हैं। एरीज में इसके लिए अलग से टेलीस्कोप लगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed