फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Merchants on the street protest against police, shops closed

पुलिस के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, दुकानें बंद रखीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Merchants on the street protest against police, shops closed
हल्द्वानी वर्कशॉप लाइन से पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में एसडीएम कोर्ट में प्रदर्श
हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन से प्रेम टॉकीज चौराहे तक दुकानों के आगे सफेद पट्टी के अंदर खड़े ग्राहकों और दुकानदारों के दोपहिया वाहनों का चालान करने और अभद्रता के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारी भड़क गए। दुकानदारों ने दोपहर एक बजे तक दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। बाद में आक्रोशित व्यापारी प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट मिले तथा समस्याएं बताई। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि एक दो दिन में बैठक कर इस समस्या का समाधान हर हाल में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में दुकानों के आगे खड़े होने वाले दो पहिया वाहनों के चालान की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि रोडवेज स्टेशन से प्रेम टॉकीज चौराहे तक आटोमोबाइल और रेस्टारेंट के कारोबार पर असर पड़ रहा है तथा ग्राहकों ने भी इस क्षेत्र में आना कम कर दिया। इधर, कारोबार प्रभावित होने पर गुस्साए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र की दुकानें नहीं खोलीं, इस तरह करीब 80 से अधिक दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद व्यापारी एकत्र होकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पूरन साह, शकील अहमद, राहुल गुप्ता, शमशाद, बहादुर सिंह ,संजय खन्ना, बंटी चंडोक संदीप कोहली, राकेश अग्रवाल, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे महानगर में सफेद पट्टी के अंदर वाहन खड़े करने की व्यवस्था चल रही है, उसे सुचारु रखा जाये। तिकोनिया से रेलवे बाजार तक धड़ल्ले से नियमविरुद्ध चल रहे ऑटो का संचालन बंद किया जाय और ट्रांसपोर्ट से संबंधित व्यवसाय को ट्रांसपोर्ट नगर में पूरी तरह शिफ्ट किया जाए।

राजेंद्र फर्स्वाण, महामंत्री, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल
दुकानदारों द्वारा रोड पर आवागमन प्रभावित नहीं किया जा रहा है तथा किसी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजीव अग्रवाल व वीरेंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता
ट्रांसपोर्ट नगर में 70 और व्यापारियों को नोटिस
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड को उपयोग में न लाने वाले 70 और व्यापारियों को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि भूखंड लंबे समय से उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं इसलिए तत्काल प्रभाव से कब्जा छोड़ दें। डीएम सविन बंसल ने कुछ दिन पहले ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान लावारिस वाहन खड़े मिले थे और साथ ही भूखंड आवंटित होने के बाद भी प्रयोग में न लाए जाने की बात सामने आई थी। डीएम ने लावारिस वाहन हटवाने और आवंटित भूखंड का प्रयोग न करने वालों का आवंटन रद्द कर दूसरे आवेदकों को देने के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने तीन दिन पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने 70 भूखंड स्वामियों को नोटिस भिजवाया है। साथ ही लावारिस खड़े 36 वाहनों को हटाया गया जबकि एक वाहन को कटवाने की प्रक्रिया चल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि भूखंड स्वामी अगर भूंखड का उपयोग स्वयं न करके किराए पर करा रहे हैं तो उनसे भी भूखंड खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed