फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mela in Kainchi Dham

Nainital News: बाबा के जयकारों से गूंजा कैंची धाम

Thu, 15 Jun 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 15 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mela in Kainchi Dham
भवाली (नैनीताल)। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। बुधवार को सुबह से शाम तक मंदिर के अंदर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ दर्शन करते रहे। साथ ही सड़क किनारे खड़े होकर श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

वहीं श्रद्धालु बृहस्पतिवार को बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए रात भर खुले आसमान और टेंट में आराम करते नजर आए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही से चहल-पहल रही। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबारी और व्यापारी भी खुश नजर आए। मंदिर समिति से जुड़े भक्त रात भर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार की शाम बीस हजार से अधिक श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे। रात भर बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। साथ ही मंदिर समिति की ओर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। - बिनोद जोशी, प्रबंधक, कैंची मंदिर



प्रशासन की ओर से मेले को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा लगाई गई है। साथ ही मजिस्ट्रेट भी मेले में व्यवस्था देखेंगे हैं और पुलिस की टीम भी मेले को सफल बनाने में जुटी हुई है। - वंदना, डीएम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed