{"_id":"aa932667534df555a0e326b255ba24ea","slug":"meeting-with-hoteliers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए भी अलर्ट रहें होटल व्यवसायी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए भी अलर्ट रहें होटल व्यवसायी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ एचसी सती ने रविवार को मल्लीताल कोतवाली में शहर के होटल व्यवसायियों के साथ बैठक की। सीओ ने होटल व्यवसायियों का आह्वान किया कि पर्यटक सीजन में आय के साथ-साथ सुरक्षा के लिए भी अलर्ट रहे। उनकी पहल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की बेहतर मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि आज के दौरान में मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लोगों की सहूलियत के लिए बहुत जरूरी हैं, लेकिन कुछ असामाजिक लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं।, जिससे कई बार विपरीत परिस्थितियां पैदा हो जाती है। उन्होंने होटल व्यवसायियों से अपील की कि सुरक्षा की दृष्टि से होटल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कर्मचारियों का भी सत्यापन कराएं और उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखें।
विज्ञापन
होटल में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना आईडी कार्ड दिखाए कमरा न दें। बैठक में कोतवाल टीआर वर्मा, थानाध्यक्ष इंदर सिंह राण, एसएसआई कैलाश जोशी समेत गोपाल दत्त सुयाल, मोहन जोशी, एके सेठी, हरचरन सिंह, रमन सिंह, हरीश चंद्र, अरुण शर्मा, नरदेव शर्मा, योगेश प्रमोद समेत होटल एवरेस्ट, अशोक, कोहली, ब्राडवे, सरोवर, कैपरी, ग्रांड, शांति निकेतन, फूड कोर्ट, रंग महल, होटल मून आदि होटलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन